अंगद बेदी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Oct, 2023 04:48 PM

angad bedi father bishan singh bedi passes away

बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि अंगद बेदी के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्टर के पिता और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि अंगद बेदी के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्टर के पिता और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

 

करियर 


 भारत के लिए बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट मैच खेला था और कुल 266 विकेट लेने में सफल रहे थे। बिशन सिंह बेदी अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट मैचों में कप्तानी भी की थी।

PunjabKesari

भारत के लिए बेदी जी 1966 से लेकर 1979 तक खेले थे।  बिशन सिंह बेदी 60 और 70 के दशक की मशहूर भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे जिसने दुनिया भर में कहर बरपाया था। इरापल्ली प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चन्द्रशेखर के साथ मिलकर Bishan Singh Bedi ने स्पिन गेंदबाजी का खौंफ विरोधी बल्लेबाजों पर पैदा कर दिया था।  

PunjabKesari

परिवार

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। बिशन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी ऑस्ट्रेलियन थीं। कई सालों बाद बिशन सिंह बेदी और ग्लेनिथ की शादी का अंत तलाक पर हुआ। दोनों के एक बेटा (गावस इंदर सिंह) और एक बेटी (ग्लिंडर) हैं।

PunjabKesari

वहीं उनकी दूसरी पत्नी का नाम अंजू इंद्रजीत बेदी है। दूसरी शादी से भी उन्हें दो बच्चे हैं।

PunjabKesari

बेटा अंगद बेदी जो बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। अंगद ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी रचाई है। बिशन सिंह की एक बेटी भी है जिसका नाम नेहा बेदी है जो एक ब्लाॅगर हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!